عربيEnglish

مريم ابنت عمران عليها السلام موسوعة القرآن الكريم

Towards providing reliable exegeses and translations of the meanings of the Noble Qur'an in the world languages

The Calamity [Al-Qaria] - Hindi translation - Azizul Haq Al-Omari

Surah The Calamity [Al-Qaria] Ayah 11 Location Maccah Number 101

वह खड़खड़ा देने वाली।

क्या है वह खड़खड़ा देने वाली?

और तुम क्या जानो कि वह खड़खड़ा देने वाली क्या है?[1]

जिस दिन लोग बिखरे हुए पतिंगों की तरह हो जाएँगे।

और पर्वत धुने हुए रंगीन ऊन की तरह हो जाएँगे।[2]

तो जिसके पलड़े भारी हो गए,

तो वह संतोषजनक जीवन में होगा।

तथा जिसके पलड़े हल्के हो गए,

उसका ठिकाना 'हाविया' (गड्ढा) है।

और तुम क्या जानो कि वह ('हाविया') क्या है?

वह एक बहुत गर्म आग है।[3]