عربيEnglish

مريم ابنت عمران عليها السلام موسوعة القرآن الكريم

Towards providing reliable exegeses and translations of the meanings of the Noble Qur'an in the world languages

Solace [Al-Inshirah] - Hindi translation - Azizul Haq Al-Omari

Surah Solace [Al-Inshirah] Ayah 8 Location Maccah Number 94

(ऐ नबी!) क्या हमने तुम्हारे लिए तुम्हारा सीना नहीं खोल दिया?

और हमने आपसे आपका बोझ उतार दिया।

जिसने आपकी कमर तोड़ दी थी।

और हमने आपके लिए आपका ज़िक्र ऊँचा कर दिया।[1]

निःसंदेह हर कठिनाई के साथ एक आसानी है।

निःसंदेह (उस) कठिनाई के साथ एक (और) आसानी है।[2]

अतः, जब आप फ़ारिग़ हो जाएँ, तो परिश्रम करें।

और अपने पालनहार की ओर अपना ध्यान लगाएँ।[3]